Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मोहन भागवत ने मेडिकल और एजुकेशन के व्यापारीकरण और कैंसर के महंगे इलाज को लेकर चिंता जताई -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

मोहन भागवत ने मेडिकल और एजुकेशन के व्यापारीकरण और कैंसर के महंगे इलाज को लेकर चिंता जताई

भागवत इंदौर में कैंसर के मरीजों के किफायती इलाज के लिए ‘माधव सृष्टि आरोग्य केंद्र’ का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। यह केंद्र ‘गुरुजी सेवा न्यास’ नाम के परमार्थ संगठन ने शुरू किया है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने इंदौर में मेडिकल और एजुकेशन के कॉमर्शियल होने को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि ये वक्त की मांग है कि इन दोनों सेक्टरों में आम लोगों को सहज, सुलभ, सस्ती और सहृदय सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।इस मौके पर आयोजित समारोह में भागवत ने कहा, “(अच्छी) चिकित्सा और शिक्षा की सारी योजनाएं आज समाज के हर व्यक्ति की बहुत बड़ी आवश्यकता बन गई है, लेकिन दुर्भाग्य ऐसा है कि दोनों क्षेत्रों की (अच्छी) सुविधाएं आम आदमी की पहुंच और आर्थिक सामर्थ्य के दायरे से बाहर हैं। पहले चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्रों में सेवा की भावना से काम किए जाते थे, लेकिन अब इन्हें भी कमर्शियल (वाणिज्यिक) बना दिया गया है।देश में कैंसर के महंगे इलाज को लेकर भी भागवत ने चिंता जाहिर करते हुए कहा, “कैंसर के इलाज की अच्छी सुविधाएं केवल आठ-दस शहरों में मौजूद हैं जहां देश भर के मरीजों को बड़ी धनराशि खर्च करके जाना पड़ता है। आम लोगों के लिए चिकित्सा और शिक्षा की अच्छी सुविधाएं पेश करने के वास्ते समाज के सक्षम और समर्थ लोगों को आगे आना चाहिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *