Breaking
Sun. Jun 21st, 2026
Spread the love

दिल्ली :पुलिस जांच में पता चला कि यह परिवार बेहद शातिर था। पुलिस से बचने के लिए कुसुम ने अपने घर के चारों ओर CCTV कैमरे और लोहे के गेट लगवाए थे। जब कुसुम घर पर होती थी, वह CCTV के जरिए बाहर की हर गतिविधि पर नजर रखती थी। इतना ही नहीं, पुलिस की पकड़ से बचने के लिए कुसुम ने घर में एक खुफिया रास्ता भी बनवाया था। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कुसुम के नाम पर सुल्तानपुरी में 8 संपत्तियां हैं, जिनमें 6 मकान सुल्तानपुरी में, एक फ्लैट रोहिणी सेक्टर-2 में और एक दुकान सुल्तानपुरी में शामिल है।दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में चल रहे एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस सिंडिकेट की सरगना कुसुम नाम की महिला है जो अपने बेटे अमित और दो बेटियों, दीपा और अनुराधा, के साथ मिलकर ड्रग्स की सप्लाई कर रही थी। इस गैरकानूनी कारोबार से कुसुम ने करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही, उनके बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया गया है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *