हरिद्वार :घटना की जानकारी और प्रभावित लोगों से संपर्क स्थापित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर कॉल करके हादसे का शिकार हुए लोगों के बारे में और राहत कार्यों से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है।
हरिद्वार के लिए हेल्पलाइन नंबर
01334-223999
9068197350
9528250926
उत्तराखंड के लिए हेल्पलाइन नंबर
0135-2710334, 2710335
8218867005
9058441404
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। भगदड़ मंदिर के पैदल मार्ग में रविवार सुबह करीब नौ बजे मची थी। इस हादसे में अब तक 6 श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि 28 अन्य श्रद्धालु घायल हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति सीएम ने अपनी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है।जिलाधिकारी हरिद्वार को सभी पीड़ितों एवं उनके परिजनों को तत्काल राहत और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। सीएम ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, एवं यात्रा मार्गों की व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाए।

