Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) मुंबई में एकता मंच की ओर से नशे के खिलाफ से नो टू ड्रग्स मुहिम की शुरुआत करते हुए एक विशाल नशा विरोधी रैली का आयोजन किया गया इस मुहिम की शुरुआत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने की.
इस दौरान उन्होंने कहा कि नशा न सिर्फ इंसान का स्वास्थ्य खराब करता है बल्कि वह उसके भविष्य को भी बर्बाद कर देता है इसलिए नशे से दूर रहने की जरूरत है. नशे के खिलाफ इस अभियान में मुंबई के विभिन्न जगहों से सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की भी काफी संख्या में मौजूदगी रही और उन्होंने एकजुट होकर नशे का पुरजोर तरीके से विरोध किया. इस दौरान एनसी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे. अरबाज खान. असलम शेख. राकेश जाधव. मानवाधिकार अपराध विरोधी समिति के अध्यक्ष हाजी इश्तियाक जागीरदार समेत कई प्रसिद्ध समाजसेवी और फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं. नशा विरोधी अभियान के तहत नशे से दूर रहने के लिए सभी को जागरूक किया गया और इसके नुकसानात विस्तारपूर्वक बताए गए.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *