Breaking
Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरिद्वार में कांवड़ियों पर आसमान से हेलीकॉप्टर के जरिए पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। धामी ने यहां पहुंचकर कांवड़ियों के चरण धोकर उनका सम्मान किया। उन्होंने शिवभक्तों को माला पहनाई और उन्हें फल प्रदान किए।हरिद्वार में जारी कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर के जरिए पुष्पवर्षा की गई और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके चरण धोकर उनका सम्मान किया। धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों चारों और भगवा बाना पहने कांवड़ियों की चहल पहल है और हर तरफ ‘बोले बम’ और ‘हर हर महादेव’ का नारा गूंज रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में कांवड़िए हरिद्वार में गंगा जल लेने के लिए आ रहे हैं।इस अवसर पर सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए भगवान शिव के भक्तों की सेवा और सम्मान का मौका मिलने पर स्वयं को सौभाग्यशाली बताया और कहा कि यह बहुत पवित्र, पौराणिक और कठिन यात्रा है जिसमें शिव भक्त सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा करके पवित्र गंगा जल लेने यहां आते हैं और पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *