Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

जानकारी के मुताबिक ठठेरी टोला निवासी हमीद की बेटी की बारात आनी थी। जिसमें हमीद की पुत्री का निकाह मोहल्ले के ही रहने वाले अमन के साथ होना था। अमन और हमीद के पुत्री का पिछले तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का झांसा देकर अमन ने उसकी पुत्री के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए जब शादी करने को कहा गया तो अमन ने शादी करने से इनकार कर दिया। अमन के साथ साथ उसके परिवार वालो ने भी शादी करने से इंकार कर दिया।यूपी के सीतापुर में दूल्हा बारात लेकर लड़की के घर नहीं पहुंचा। शादी से पहले दूल्हा भाग गया। दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। युवक द्वारा शादी से मना किए जाने के बाद पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने बुधवार को शादी होने का निर्णय लिया गया था। पूरा मामला लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ठठेरी टोला का है।पंचायत के फरमान के बाद बुधवार को अमन को हमीद के घर बारात लेकर जाना था। शादी को लेकर हमीद पूरा इंतजाम करके बारात का इंतजार कर रहा रहा था लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। लड़की के घर अगर कोई पहुंचा तो बारात न आने का पैगाम। इसके बाद लड़की के साथ परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गई।पूरे मामले को लेकर पीड़ित पिता में पुलिस को शिकायती पत्र दिया जिसमें पिता ने दूल्हे पर प्रेम प्रसंग के दौरान पुत्री से शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप लगाए। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच जुट गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *