मेकर्स ने स्मृति ईरानी स्टारर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का पहला प्रोमो जारी कर दिया है। इसके साथ ही स्मृति ईरानी के कमबैक सीरियल की टेलीकास्ट डेट और टाइम का भी खुलासा किया गया है। स्टार प्लस ने सोशल मीडिया पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में एक परिवार खाना खाते हुए इस बात पर बहस करता हुआ नजर आ रहा है कि क्या तुलसी वीरानी फिर से स्क्रीन पर वापसी करेंगी। इसके बाद स्मृति ईरानी तुलसी के किरदार में हाथ जोड़कर कहती हैं, ‘मैं जरूर आऊंगी क्योंकि हमारा 25 साल का रिश्ता है। आपसे फिर मिलने का वक्त आ गया है।स्मृति ईरानी के कल्ट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की बात करें तो इसका दूसरा सीजन 29 जुलाई से 10.30 पर ऑनएयर होगा। इस धारावाहिक में एक बार फिर स्मृति ईरानी तुलसी के किरदार में नजर आएंगी। ऐसे में दर्शक इसे लेकर काफी उत्सुक हैं। जिसकी एक वजह है इस सीरियल से जुड़ी उनकी पुरानी यादें।


