Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
सन नियो का टी.वी शो 'दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी' दिल्ली मेट्रो की यात्रा को बना रहा जादुई अनुभव ! -
Breaking
Wed. Aug 19th, 2026

सन नियो का टी.वी शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ दिल्ली मेट्रो की यात्रा को बना रहा जादुई अनुभव !

मुंबई:- आज के मनोरंजन के दौर में बात सिर्फ क्या देखने की नहीं रही, बल्कि कैसे और कहां देखने की भी है। जैसे-जैसे कहानियों को प्रस्तुत करने के तरीके और भी ज्यादा प्रभावशाली होते जा रहे हैं, वैसी ही कोशिशें भी की जा रही हैं ताकि दर्शकों से असल ज़िंदगी में जुड़ा जाए। भारत में रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुकी दिल्ली की मेट्रो अब बन गई है एक रहस्यमयी प्रेम कहानी की साक्षी। सन नियो के अपकमिंग शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ के टीज़र ने दिल्ली मेट्रो की यात्रा को एक अद्भुत अनुभव में बदल दिया। यात्रियों को मेट्रो में सफर के दौरान सुनाई दी कर्ण मोहिनी (कविता बनर्जी द्वारा अभिनीत किरदार) की रहस्यमयी आवाज़ “सब माया है…” और दिव्या (मेघा रे द्वारा अभिनीत किरदार) की दिव्य चेतना से भरी वाणी – “मायावन की कर्ण मोहिनी और उसकी माया की होगी हार, क्योंकि कण-कण में बसा है महाकाल ।” इस ऑडियो टीज़र ने यात्रियों के मन में उत्सुकता और जिज्ञासा जगा दी, जिससे कहानी की रहस्यमयी दुनिया की एक झलक पहले ही मिल गई। अभिनेत्री मेघा रे ने इस अनोखे अनुभव पर कहा,मेट्रो में आम लोगों के बीच उनके जीवन से खुदको जोड़ना वाकई जादुई है। जहां रोज़ की कहानियां जन्म लेती हैं, वहीं अब हमारी कहानी भी अपनी जगह बना रही है।शो शुरू होने से पहले ही दर्शकों से आत्मिक जुड़ाव की शुरुआत कर रहा जो एक सुंदर शुरुआत है।”

कर्ण मोहिनी की भूमिका निभा रही कविता बैनर्जी ने कहा, “मेरा किरदार रहस्य और माया पर आधारित है। यह कैंपेन इस तत्व को जीवंत करता है। मेरी आवाज़, उसकी गूंज और अचानक इसका लोगों को सुनाई देना। इन सबसे जो रहस्य पैदा होता है, वह दर्शकों को खींच लाता है। यह प्रचार एक साहसी और रचनात्मक प्रयोग है।”यह कहानी उज्जैन की एक साधारण सी लड़की दिव्या की है, जिसकी ज़िंदगी तब बदल जाती है जब किस्मत उसे प्रेम से मिलाती है। एक प्रकाश की और एक अंधकार दो दुनियाओं के बीच यह कहानी प्रेम, रहस्य और प्राचीन शक्तियों को जोड़ती है। जैसे-जैसे उनके रास्ते मिलते हैं, एक भूला हुआ अतीत फिर से जागता है और एक अद्वितीय यात्रा का आरंभ होता है। देखिए ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी, इस 16 जून 2025 से सिर्फ सन नियो पर। यह सिर्फ एक शो नहीं एक आध्यात्मिक, रहस्यमय और प्रेमपूर्ण अनुभव है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *