मुंबई :जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। इसमें महाराष्ट्र के भी 6 लोग शामिल हैं। इसीलिए 6 परिवारों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। महाराष्ट्र के जिन 6 लोगों की इस आतंकी हमले में मौत हुई है, उनके नाम भी सामने आए हैं।
- हेमंत सतीश जोशी – ठाणे, मुंबई
- अतुल श्रीकांत मोनी – श्रीराम अचल सीएचएस, वेस्ट रोड, मुंबई
- संजय लक्ष्मण लाली – ठाणे, मुंबई
- दिलीप डसिल – पनवेल, मुंबई
- संतोष जगधा – पुणे
- कस्तुब गावनोटाय – पुणे महाराष्ट्र सरकार ने पहलगाम में कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले के दौरान अपने प्रियजनों को खोने वाले 6 परिवारों को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।


