Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली :जल्दी ही दिल्ली से देहरादून की यात्रा और भी कम समय में पूरी हो सकेगी, क्योंकि रेलवे ने एक नया रूट तैयार कर लिया है जो दूरी को घटाएगा और सफर को और बेहतर बनाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि देओबंद-रुड़की के बीच 29.55 किमी लंबी नई रेलवे लाइन परियोजना को CRS (Commissioner of Railway Safety) की मंज़ूरी मिल गई है। इस रूट पर 122 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल भी किया गया। इस नई रेलवे लाइन के शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच रेलवे की दूरी लगभग 40 किलोमीटर कम हो जाएगी। इससे न सिर्फ यात्रा में लगने वाला समय घटेगा, बल्कि यात्रियों को तेज़, आरामदायक और सुगम सफर का अनुभव भी मिलेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *