Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मुझे अपने वॉर्डरोब को अपडेट करना बहुत पसंद है" – अनुपमा सोलंकी -
Breaking
Wed. Aug 19th, 2026

मुझे अपने वॉर्डरोब को अपडेट करना बहुत पसंद है” – अनुपमा सोलंकी

मुंबई:टीवी शोज़ ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘नाथ – कृष्णा और गौरी की कहानी’, और ‘कुछ रीत जगत की ऐसी है’ में नजर आ चुकीं और इन दिनों शो ‘जमुनिया’ में दिखाई दे रहीं अभिनेत्री अनुपमा सोलंकी का कहना है कि उन्हें हर मौसम के अनुसार अपना वॉर्डरोब बदलना बेहद पसंद है।

अनुपमा कहती हैं, “मौसम बदलते ही अपना वॉर्डरोब अपडेट करना मुझे बहुत अच्छा लगता है! गर्मियों में तो खास तौर पर हल्के कपड़े, पेस्टल शेड्स और आरामदायक कॉटन पहनना बहुत पसंद है। हर कुछ महीनों में मैं एक छोटा सा वॉर्डरोब रिफ्रेश कर ही लेती हूं, इससे खुद को फ्रेश और एक्साइटेड महसूस होता है। इस बार मैंने कुछ फ्लोरल कुर्तियां, प्यारे को-ऑर्ड सेट्स और बड़े साइज का चश्मा लिया है – जिससे समर वाइब बना रहे और मस्ती भी!”

हालांकि गर्मियों में शूटिंग करना आसान नहीं होता, यह मानती हैं अनुपमा। “गर्मी में शूट करना सच में किसी चैलेंज से कम नहीं होता। मैं दिनभर खूब सारा नारियल पानी और नींबू पानी पीती हूं। साथ ही, बिना सनस्क्रीन, हैट या स्कार्फ और अपने शेड्स के बाहर नहीं निकलती। और हां, अपने बैग में गुलाब जल की एक छोटी सी स्प्रे बॉटल रखती हूं – शूट्स के बीच में एक स्प्रे मारती हूं और फिर से फ्रेश फील करती हूं।”

गर्मियों में अनुपमा के फेवरेट फूड्स में हैं – दही-चावल, तरबूज, आम और ठंडी छाछ। “मैं तला हुआ और ज्यादा मसालेदार खाना अवॉयड करती हूं, क्योंकि उससे सेट पर भारीपन और नींद आती है। एक सिंपल रूल फॉलो करती हूं – ताजा खाओ और ज्यादा पानी पीओ !”

जब उनसे उनकी बचपन की पसंदीदा समर मेमोरी पूछी गई, तो वह मुस्कुरा कर बोलीं: “कैसे भूल सकती हूं वो दोपहरें, जब हम फ्रिज से ठंडे आम निकालकर खाते थे और फिर चिपचिपे हाथों के साथ घर में दौड़ लगाते थे! और वो लंबे पावर कट्स, जब हाथ में मम्मी का बनाया हुआ आम पना और दूसरे हाथ में पेपर वाला हाथ का पंखा – बस वही थे असली गर्मियों के दिन!”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *