Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
प्रशांत बजाज नजर आएंगे ‘कोल किंग’ में सनी देओल और रश्मिका मंदाना के साथ -
Breaking
Wed. Aug 19th, 2026

प्रशांत बजाज नजर आएंगे ‘कोल किंग’ में सनी देओल और रश्मिका मंदाना के साथ

मुंबई (दानिश खान)अपनी फिल्म ‘जाट’ से दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुके अभिनेता प्रशांत बजाज अब एक और दमदार प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। वे जल्द ही फिल्म ‘कोल किंग’ में दिखाई देंगे, जिसमें मुख्य भूमिकाओं में सनी देओल और रश्मिका मंदाना होंगे। इस फिल्म का निर्देशन करेंगे अनिल शर्मा, जो ‘गदर’ और ‘गदर 2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

‘कोल किंग’ एक हाई-ऑक्टेन ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें जबरदस्त इमोशनल लेयर और दमदार परफॉर्मेंसेज़ देखने को मिलेंगे। इस प्रोजेक्ट के जरिए प्रशांत बजाज इंडस्ट्री में अपनी जगह और भी मज़बूत कर रहे हैं, खासतौर पर सनी देओल के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म होगी, इससे पहले दोनों ‘जाट’ में साथ काम कर चुके हैं।

हालांकि फिलहाल प्रशांत के किरदार के बारे में ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि उनका रोल काफी गहराई वाला और प्रभावशाली होगा, जो कहानी में अहम मोड़ लाएगा।

अनुभवी कलाकारों और एक प्रतिष्ठित निर्देशक के साथ काम करते हुए प्रशांत बजाज के करियर में यह फिल्म एक महत्वपूर्ण मुकाम साबित हो सकती है।

लगातार दो बड़े बैनर की फिल्मों का हिस्सा बनकर, प्रशांत बजाज इंडस्ट्री में एक उभरते हुए प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं। निश्चित ही वो अब देखने लायक कलाकारों की सूची में शामिल हो चुके हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *