Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
संजय राउत ने कहा -प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी पार्टी की सोच को बढ़ावा देने वाली कई फिल्मों की मार्केटिंग की है -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

संजय राउत ने कहा -प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी पार्टी की सोच को बढ़ावा देने वाली कई फिल्मों की मार्केटिंग की है

मुंबई :मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत से फिल्म छावा को लेकर सवाल किया गया। जिसके जवाब में संजय राउत ने कहा कि ‘असदुद्दीन ओवैसी की विचारधारा अलग है। हम वीर सावरकर को मानने वाले लोग हैं, लेकिन पीएम मोदी के दिमाग में क्या है, ये कोई नहीं बता सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी पार्टी की सोच को बढ़ावा देने वाली कई फिल्मों की मार्केटिंग की है, फिर चाहे वो ताशकंद फाइल्स हो, कश्मीर फाइल्स, छावा या द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर। गोलवलकर गुरुजी ने भी छत्रपति संभाजी महाराज को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। ये प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वे फिल्म देखें और ये दावा करें कि गोलवलकर ने जो भी लिखा है, वो गलत है।छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा इन दिनों कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीते दिनों एक कार्यक्रम में इस फिल्म की तारीफ की थी। अब इसे लेकर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है और कहा है कि जो फिल्में प्रधानमंत्री मोदी की पार्टी की विचारधारा का समर्थन करती हैं, उनकी पीएम मोदी मार्केटिंग करते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *