Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
सह अभिनेता पर ज़बरदस्ती रंग लगाने और छेड़खानी का आरोप -
Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

सह अभिनेता पर ज़बरदस्ती रंग लगाने और छेड़खानी का आरोप

एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि सह-अभिनेता ने जबरन रंग लगाया और गलत तरीके से छुआ-पुलिस से शिकायत 

मुंबई :एक्ट्रेस ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि आरोपी सह अभिनेता पार्टी में मौजूद दूसरी महिलाओं पर रंग डालने की कोशिश कर रहा था और मैं उसके साथ होली नहीं खेलना चाहती थी इसलिए मैंने विरोध किया और उससे दूर चली गई.

एक्ट्रेस ने कहा, ”मैं छत पर एक स्टाल के पीछे जाकर छिप गई लेकिन वह मेरे पीछे आया और मुझ पर रंग डालने की कोशिश की, मैंने अपना चेहरा ढक लिया, लेकिन उसने मुझे जबरदस्ती पकड़ लिया और मेरे गालों पर रंग लगा दिया और कहने लगा कि मैं तुझसे प्यार करता हूं और देखता हूं तुझे कौन मुझसे बचाता है”.

 

 

इसके बाद उसने मुझे गलत तरीके से छुआ और कलर लगाया, जिसके बाद मैंने उसे धक्का देकर अपने से दूर कर दिया. इस घटना के चलते मैं मानसिक रूप से सदमे में थी और सीधे वॉशरूम चली गई. बाद में एक्ट्रेस ने पूरी घटना के बारे में अपने दोस्तों को अपनी आपबीती सुनाई. जिसके बाद एक्टर्स के दोस्त आरोपी एक्टर को पूछने गए तो उनके साथ भी धक्का मुक्की की. एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंच और आरोपी एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, एक्ट्रेस की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी से संपर्क कर उसे नोटिस भेजा है और पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया है.मुंबई में होली के मौके पर टीवी सीरियल की एक एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में होली समारोह का आयोजन किया गया था और उसी होली पार्टी में उसके सह अभिनेता ने एक्ट्रेस के मना करने के बावजूद उसे जबरदस्ती कलर लगाया, जिसके बाद महिला एक्ट्रेस ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामला दर्ज कराया.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *