Breaking
Sat. Mar 14th, 2026
Spread the love

अभिनेता राजपाल अपने पिता के जीवन संघर्ष का उल्लेख करते हुए उनकी यादों में खो गए। अभिनेता राजपाल ने बताया कि उनके पिता कुंडरा में अपनी ननिहाल में आकर बसे थे। जब वह एक साधारण स्कूल में पढ़ाई कर परीक्षा पास करते थे तो उनके पिता स्कूल के प्रधानाचार्य से आकर यह जरूर पूछते थे कि वह खुद की मेहनत से पास हुआ है या उसे पास किया गया है। पिता के आशीर्वाद से आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उनके पिता ने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति में भी हम सभी भाइयों को शिक्षित कराया। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग लाल यादव का बृहस्पतिवार रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया था। शुक्रवार को उनका शव शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र स्थित पैतृक गांव कुंडरा लाया गया। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। पिता की अर्थी को कंधा देते वक्त राजपाल यादव भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। अंत्येष्टि स्थल पर राजपाल के बड़े भाई ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *