Breaking
Mon. Jun 22nd, 2026
Spread the love

मुंबई:दोपहर का वक्त था. नीलकमल कंपनी की बोट गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा के लिए निकली. ये बोट करंजा के पास नेवी की स्पीडबोट से टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि नाव का संतुलन बिगड़ा और वो समुद्र में पलट गई.मुंबई में गेट ऑफ इंडिया के पास बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ. यात्रियों से भरी नीलकमल नाव की नेवी की स्पीट बोट से टक्कर हो गई. नाव एलीफेंटा की ओर जा रही थी. इस हादसे में अभी तक 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. 101 लोगों को बचाया गया है. नेवी का समुद्र में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. कितनी यात्री अभी लापता हैं, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि हादसे की जांच राज्य पुलिस और नेवी करेगी.हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को सरकार 5 लाख रुपये की मदद देगी. हादसे की जांच राज्य पुलिस और नेवी करेगी. नाव पर सवार कुल यात्रियों में से 101 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया है. इसमें 3 नौसेना के कर्मचारी और 10 नागरिक हैं. गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *