Breaking
Fri. Mar 13th, 2026
Spread the love

पुलिस के अनुसार, धर्मराज बैरवा बारां शहर का रहने वाला एक मजदूर था। घटना के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया और धर्मराज की पत्नी गुड्डीबाई से पूछताछ की गई। गुड्डीबाई हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आई।राजस्थान के कोटा जिले में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। महिला पर पति की हत्या करने और उसके शव को नाले में फेंकने के आरोप है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना अंता थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को घटी, जब पुलिस ने एक नाले से एक शख्स का शव बरामद किया। शव का सिर कुचला हुआ था और बाद में उसकी पहचान 40 वर्षीय धर्मराज बैरवा के रूप में हुई।बारां के पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि धर्मराज की 12 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि जिस दिन उसके पिता गायब हुए, उस दिन उन्हें एक फोन आया था, जिसमें उन्हें त्रिमूर्ति सर्किल आने के लिए कहा गया था। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की, जिसमें धर्मराज को एक अन्य व्यक्ति के साथ पीछे बैठे हुए देखा गया, जिसकी पहचान 47 वर्षीय सत्यनारायण बैरवा के रूप में हुई।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *