Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई : बेकाबू बस के क़हर से तीन लोगों की मौत और दर्जन भर से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है.मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार रात को एक बेकाबू बस का कहर देखने को मिला. ‘बेस्ट’ की एक बस ने व्‍यस्‍त सड़क पर कुछ वाहनों को टक्‍कर मार दी. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 17 लोग घायल हुए हैं. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची. घायलों को तुरंत ही नजदीकी अस्‍पतालों में ले जाया गया.

 

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि बेस्ट की एक बस ने पैदल यात्रियों के साथ कुछ वाहनों को टक्कर मार दी. उन्होंने कहा कि ऐसा संदेह है कि कुर्ला में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) एल वार्ड के पास यह दुर्घटना ब्रेक फेल होने के कारण हुई.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *