Breaking
Mon. Jun 22nd, 2026
Spread the love

मुंबई : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दहिसर क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य को विपक्ष ने रोक रखा है उसे महायुति की सरकार फिर शुरू करेगी.दहिसर पूर्व में आयोजित चुनाव प्रचार को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दहिसर विधानसभा क्षेत्र में मनीषाताई ने 5,000 से अधिक पक्के घर लोगों को दिलाई हैं। जनता की सेवा करने वाले प्रमुख तीन विधायकों के नाम लेने की बारी जब आती है, तो मैं उसमें मनीषाताई चौधरी का नाम पहले लेता हूं। उन्होंने ठाकरे गुट पर कोरोना महामारी के दौरान भारी भ्रष्टाचार करने का आरोप दोबारा लगाया।दहिसर विधानसभा की उम्मीदवार मनीषा चौधरी का चुनाव प्रचार करते हुए बीजेपी नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जनता के साथ धोखाधड़ी करेगा उसको वे जेल में डाल देंगे। क्योंकि यह महायूति की सरकार जो गलत को गलत और सही को सही मानती है। दहिसर क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य को विपक्ष ने रोक रखा है उसे महायुति की सरकार फिर शुरू करेगी।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *