Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का पर्स चुनावी अभियान के दौरान चोरी कर लिया गया

झारखंड में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. धनबाद जिले के निरसा विधानसभा इलाके से भाजपा उम्मीदवार अपर्णा सेन गुप्ता खड़ी हुई हैं. ऐसे में मिथुन चक्रवर्ती झारखंड के धनबाद में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज यानी 12 नवंबर 2024 (मंगलवार) को धनबाद जिले के निरसा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अपर्णा सेनगुप्ता के सपोर्ट में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे.

 

इस दौरान भीड़ में मिथुन चक्रवर्ती की पॉकेट किसी ने मार ली. मिथुन चक्रवर्ती को देखने के लिए मौके पर एक हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ी थी. इस भीड़ को संभालने के लिए किसी तरह की ना तो कोई व्यवस्था थी और ना ही कोई सुरक्षा व्यवस्था. यहीं कारण था कि लोगों की भीड़ मंच तक पहुंच गई.इसी दौरान किसी ने मिथुन का पर्स चोरी कर लिया जिसके बारे में उन्होंने मंच पर बताया तो माइक पर कहा गया कि कौन है पर्स चोरी करने वाला. वापस करो पर्स.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *