Breaking
Thu. May 7th, 2026
Spread the love

मुंबई : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान प्रतापगढ़ी के समक्ष हाजी बाबू खान ने फिर से कांग्रेस में वापसी की है. इसकी जानकारी इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया के जरिए दी. उन्होंने लिखा कि धारावी मुम्बई के पूर्व नगर सेवक हाजी बब्बू ख़ान जी जो पिछले दिनों शिंदे गुट के साथ चले गये थे फिर से कॉंग्रेस परिवार में शामिल हुए और महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनाने के लिये जी जान से जुटने का वादा किया।

हाजी बब्बू खान जी समाज सेवक हैं और धारावी में अपने समाज में ज़मीनी पकड़ रखते हैं, मुम्बई अध्यक्ष ताई वर्षा गायकवाड जी के साथ दिल्ली आवास पर आये और हम सबने मुम्बई चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की।

हाजी बब्बू जी का कॉंग्रेस परिवार में स्वागत है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *