Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पांच साल का बच्चा स्कूल में लेकर पहुंचा नॉनवेज तो प्रिंसिपल ने काट दिया नाम -आरोप है कि बच्चे को आतंकवादी तक कहा गया-बैठी जांच  -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

पांच साल का बच्चा स्कूल में लेकर पहुंचा नॉनवेज तो प्रिंसिपल ने काट दिया नाम -आरोप है कि बच्चे को आतंकवादी तक कहा गया-बैठी जांच 

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से यह मामला सामने आया है जहां पर एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर आरोप है कि एक पांच साल के बच्चे के नॉनवेज लाने पर प्रिंसिपल द्वारा बच्चे का नाम स्कूल से काट दिया गया और उसको अपशब्द भी बोले गए इतना ही नहीं जब बच्चे की मां प्रिंसिपल से इसकी जानकारी करने पहुंची तो प्रिंसिपल बच्चे की मां पर भी भड़क उठे और काफी कुछ कहा गया. अब इस मामले में एक जांच कमेटी गठित कर दी गई है जो पूरे मामले की जांच करेगी.

 

एबीपी न्यूज़ की ख़बर के मुताबिक अमरोहा में एक स्कूल में नॉन वेज खाना लाने से नाराज स्कूल टीचर ने उस बच्चे को स्टोर रूम में बंद कर दिया. बच्चे का स्कूल से नाम भी काट दिया गया. गुरुवार को बच्चे की मां जब मामले की शिकायत करने पहुंची तो प्रिंसिपल ने उसके साथ अभद्रता की. प्रिंसिपल ने बच्चे की मां से कहा आपका बेटा आतंकवादी है.

नॉन वेज लाने पर बच्चे का स्कूल से नाम काट देने और बच्चे के साथ स्कूल में अभद्रता करने से नाराज अमरोहा की मुस्लिम कमेटी ने एक मीटिंग कर एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार धर्मेंद्र प्रधान को स्कूल प्रिंसिपल पर एक्शन की मांग करते हुए एक ज्ञापन भेजा है.

 

इसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्कूल के प्रिंसिपल और बच्चे की मां की कहासुनी और आरोप प्रत्यारोप की जांच के लिए अमरोहा के 3 राजकीय कॉलेजों के प्रधानचार्यों की एक संयुक्त टीम बना दी है. जो इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तीन दिन में देगी. मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष हाजी खुर्शीद अनवर ने कहा कि हम आरोपी प्रिंसिपल पर मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं क्योंकि यह हमारे बच्चों के भविष्य से जुड़ा मामला है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *