Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

मुंबई(शिब्ली रामपुरी/दानिश खान) सोनाक्षी सिन्हा और रितेश देशमुख समेत कई स्टार्स के अभिनय से सजी फिल्म काकुड़ा 12 जुलाई को रिलीज हो रही है.

रिलीज से पहले विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया जिसमें फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों समेत कई बड़े स्टार्स ने अपना जलवा बिखेरा.
स्क्रीनिंग के मौके पर फिल्म की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ पहुंची तो उनकी एक झलक देखने को सभी बेताब नजर आए. रितेश देशमुख के अलावा कई और स्टार्स भी विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर पहुंचे.

इस दौरान साकिब सलीम, आसिफ खान और निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने फिल्म की विशेष रेड कार्पेट स्क्रीनिंग की शोभा बढ़ाई तो हर्ष गुजराल, शिव ठाकरे, राजीव खंडेलवाल, शरवरी वाघ, अभय वर्मा, जिब्रान खान, ऋत्विक धनजानी आदि की भी मौजूदगी रही.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *