Breaking
Mon. Jun 22nd, 2026
Spread the love

पुलिस ने आरोपियों के खिलाऊ हत्या के प्रयास और आपराधिक धमकी के लिए मामला दर्ज किया है। एमआईडीसी वालुज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि घायल व्यक्ति के दूसरे बेटे की तलाश शुरू कर दी गई है।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी न होने से नाराज बेटों ने अपने पिता पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति पर उसके दो बेटों ने हमला कर दिया। दोनों शादी नहीं होने से नाराज थे।पुलिस ने कहा कि पीड़ित की पहचान संपत वाहुल (50) के रूप में की गई है, जो एक किसान है। वह वडगांव कोल्हाटी इलाके का निवासी है। उसके गिरफ्तार बेटे का नाम पोपट (30) है। एमआईडीसी वालुज पुलिस इंस्पेक्टर कृष्णा शिंदे ने बताया कि दोनों संदिग्ध अपने पिता से उनकी शादी नहीं कराने से नाराज थे। हमारी जांच से पता चला कि इसी मुद्दे पर पिता और उसके दोनों बेटों के बीच तीखी बहस हुई थी।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *