एक टीवी चेनल से बातचीत करते हुए इमरान मसूद ने बुधवार को समाजवादी पार्टी को साफ साफ कह दिया कि अगर कांग्रेस की जरूरत नहीं है तो फिर सपा को टाटा बाय बाय ही बोल दें। उन्होंने 105 से 107 सीट कांग्रेस ने तब लड़ी थी जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे। अब अगर अखिलेश को सीएम बनना है तो हमें सम्मान देना पड़ेगा। नहीं तो आप अपना काम करो हम अपना काम करेंगे। आप अगर हमारे गले पर पैर रखकर चाहेंगे कि हमारी कब्र पर ताजमहल बना दें तो हमारी सांस घुटेगी तो हम हाथ पैर तो मारेंगे ही।प्रदेश में चुनावी बिगुल बजने से पहले सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस में कलह बढ़ गई है। सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर किया है, जिस पर कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने खुद मोर्चा संभाला और कहा कि हम कोई भिखारी नहीं हैं, जो अखिलेश से कुछ मिलने का इंतजार करें। आप कांग्रेस को भिखारी कैसे मान सकते हैं। बिना चर्चा के आपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया, फिर हम बात ही क्यों कर रहे हैं। सपा ने कल 5 कैंडिडेट के नाम का ऐलान भी कर दिया है, जिस पर इमरान मसूद का पारा और गरम हो गया है।
अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनना है तो फिर कांग्रेस को सम्मान देना होगा:इमरान मसूद

