Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

लखनऊ: नए साल के मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने जहां भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा वहीं उन्होंने कांग्रेस की भी आलोचना की. नए साल की बधाई देते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा कि
देश व दुनिया भर में रहने वाले भारतीय भाई-बहनों एवं उनके परिवार को नववर्ष सन् 2024 की दिली मुबारकबाद। यह साल आप सब के लिए आत्म-सम्मान के साथ सुख, शान्ति, सुरक्षा व सफलता लेकर आए इसकी शुभकामनाएं, ताकि आर्थिक असमानता व अन्य गैर-बराबरी आदि से मुक्त लोगों का जीवन ख़ुश-ख़ुशहाल बने।उन्होंने लिखा कि इस नववर्ष से सरकार केवल ’रोज़गार की गारण्टी’ सुनिश्चित कर सच्ची देशभक्ति व राजधर्म का निर्वहन करे, क्योंकि बाकी सरकारी गारण्टियाँ संकीर्ण राष्ट्रवाद के छलावा की राजनीति ज्यादा साबित हुई है, जिस कारण लगभग 100 करोड़ लोगों का जीवन लगातार गरीब, पिछड़ा, मजलूम व मोहताज बना हुआ है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और भाजपा पर भी निशाना साधते हुए लिखा कि पहले कांग्रेस और अब भाजपा की लम्बी चली जातिवादी, अहंकारी व गै़र-समावेशी सरकार के दुष्प्रभाव से करोड़ों ग़रीबों का विकास प्रभावित। अतः अब इस संसदीय चुनाव वर्ष में जनहित व जनकल्याण को समर्पित बहुजनों के उम्मीदों की सर्वजन हितैषी सरकार बनाएं, लोगों से यही पुरज़ोर अपील।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *