मुंबई:बीजेपी विधायक अतुल भातखलकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है, ताकि लोग अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन देख सकें। सीएम को लिखे पत्र में उन्होंने सरकारी और निजी दोनों स्तर पर छुट्टी की मांग की है। उनका कहना है कि छुट्टी होने से यह सुनिश्चित होगा कि हर कोई कार्यक्रम देख सकेगा।भातखलकर ने अपने पत्र में लिखा है कि 22 जनवरी को घर-घर में दिए जलाकर दिवाली मनाने का संकल्प लिया गया है। जो लोग प्रत्यक्ष रूप से अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं उन लोगों के लिए भी स्थानीय स्तर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
बीजेपी विधायक अतुल भातखलकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की

