Breaking
Fri. Jun 19th, 2026
Spread the love

प्राइम वीडियो, भारत के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन ने आज भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित थ्रिलर-ड्रामा फ्रेंचाइजी में से एक दृश्यम 3 के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया। अपनी शानदार कहानी, चौंकाने वाले ट्विस्ट और दमदार परफॉर्मेंस के लिए मशहूर इस फ्रेंचाइजी ने सालों से अलग-अलग भाषाओं और हर वर्ग के दर्शकों के बीच एक मजबूत फैनबेस बनाया है। जीतू जोसेफ द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को पेन स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज ने प्रस्तुत किया है, जबकि इसका निर्माण एंटनी पेरुंबवूर और आशिर्वाद सिनेमाज ने किया है। फिल्म में मोहनलाल, मीना और सिद्दीक एक बार फिर साथ नजर आएंगे और दर्शकों को जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार की दुनिया में वापस ले जाएंगे।

सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद दृश्यम 3 अब 18 जून से सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। भारत समेत दुनिया भर के 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों के दर्शक इसे मलयालम के साथ-साथ तेलुगु, तमिल और कन्नड़ डब वर्जन में भी देख सकेंगे। दृश्यम 3, प्राइम डे के लिए प्राइम वीडियो की ब्लॉकबस्टर लाइनअप का हिस्सा है। इस जुलाई, अमेज़न प्राइम डे भारत में अपने 10वें एडिशन के साथ लौट रहा है, जहां प्राइम मेंबर्स को शानदार डील्स, बड़ी बचत, नए लॉन्च, ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट और बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

दृश्यम 2 की घटनाओं के कई साल बाद, जॉर्जकुट्टी ने अपने परिवार के लिए वह सुरक्षित भविष्य बना लिया है, जिसका उसने हमेशा सपना देखा था। इतना ही नहीं, उसने अपने अतीत की कहानी पर एक सफल फिल्म भी बना ली है। लेकिन अतीत इतनी आसानी से उसका पीछा छोड़ने वाला नहीं है।

जब दो पत्रकार उस फिल्म के पीछे छिपी असली घटनाओं की जांच शुरू करते हैं और उसकी बेटी अंजू के लिए आया एक शादी का प्रस्ताव एक खतरनाक साजिश साबित होता है, तब जॉर्जकुट्टी की जिंदगी फिर से उलझ जाती है। वह खुद को अब तक की सबसे भावनात्मक और खतरनाक लड़ाई के बीच पाता है।

पुराने दुश्मन नए इरादों के साथ लौट आते हैं, जबकि डर, अपराधबोध और शक चारों तरफ से उसे घेरने लगते हैं। ऐसे में अपने परिवार और उन राज़ों की रक्षा के लिए, जो सभी को एक-दूसरे से जोड़े रखते हैं, जॉर्जकुट्टी को एक बार फिर अपनी समझदारी और सूझबूझ का सहारा लेना पड़ता है।

प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ कंटेंट लाइसेंसिंग, मनीष मेंघानी ने कहा, “भारतीय सिनेमा में बहुत कम फ्रेंचाइजी ऐसी हैं, जिन्होंने दृश्यम जैसा मुकाम हासिल किया है। एक दशक से भी पहले मलयालम में शुरू हुई यह कहानी आज भाषाओं और सीमाओं से आगे बढ़कर दर्शकों के दिलों तक पहुंच चुकी है। जीतू जोसेफ और मोहनलाल ने तीन फिल्मों के जरिए जिस तरह इस कहानी को आगे बढ़ाया है, वह बेहतरीन स्टोरीटेलिंग का शानदार उदाहरण है। हर नया अध्याय उस परिवार की भावनात्मक और नैतिक जटिलताओं को और गहराई देता है, जिससे दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। जॉर्जकुट्टी अब सिर्फ एक किरदार नहीं रह गया है, बल्कि वह भारतीय सिनेमा की सामूहिक यादों का हिस्सा बन चुका है।”

उन्होंने आगे कहा, “दृश्यम 3 के साथ, जो भारत की सबसे सफल फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक है, हमें इस विरासत को प्राइम वीडियो पर आगे बढ़ाने पर गर्व है। हम भारत की बेहतरीन कहानियों को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं।”

फिल्म के लेखक और निर्देशक जीतू जोसेफ ने कहा, “दृश्यम 3 के साथ मेरा मकसद सिर्फ कहानी को आगे बढ़ाना नहीं था, बल्कि जॉर्जकुट्टी के मन और उसके भीतर चल रहे संघर्ष को और गहराई से समझना था। सालों के दौरान वह एक ऐसा इंसान बन गया है, जिसकी पहचान अपने परिवार की रक्षा के लिए लिए गए फैसलों से होती है। लेकिन उसकी मजबूती के पीछे एक ऐसा पिता भी है, जो लगातार डर, अनिश्चितता और अपने अतीत के बोझ के साथ जी रहा है। इस नए अध्याय में हमने उन अनुभवों के मानसिक और भावनात्मक प्रभाव को दिखाने की कोशिश की है, जो इसे शायद फ्रेंचाइजी की सबसे निजी और भावनात्मक रूप से गहरी फिल्म बनाते हैं। हम सिर्फ यह नहीं दिखाना चाहते थे कि जॉर्जकुट्टी क्या करता है, बल्कि यह भी कि उन फैसलों की उसे व्यक्तिगत तौर पर कितनी कीमत चुकानी पड़ी है। मुझे बेहद खुशी है कि अब दुनिया भर के दर्शक प्राइम वीडियो पर इस नए अध्याय का अनुभव कर सकेंगे।”

मोहनलाल ने कहा, “जॉर्जकुट्टी एक ऐसा किरदार है, जो कई सालों से दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है और उनका यह प्यार मेरे लिए बेहद खास है। दर्शक दृश्यम से इसलिए जुड़ाव महसूस करते हैं क्योंकि यह सिर्फ एक मिस्ट्री या थ्रिलर नहीं है, बल्कि परिवार, प्यार और मुश्किल हालात में जीने की जद्दोजहद की एक बेहद मानवीय कहानी भी है। सालों से दर्शकों ने जॉर्जकुट्टी को जो प्यार और अपनापन दिया है, उसके लिए मैं उनका दिल से आभारी हूं। मुझे बेहद खुशी है कि अब दृश्यम 3 प्राइम वीडियो के जरिए दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी।”

 

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *