Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
सुरों का वह खूबसूरत चमन आज वीरान हो गया है:आशा भोसले के निधन पर भावुक हुए CM फडणवीस -
Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

सुरों का वह खूबसूरत चमन आज वीरान हो गया है:आशा भोसले के निधन पर भावुक हुए CM फडणवीस

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित गायिका आशाताई भोसले के निधन की खबर बेहद हृदयविदारक है. उन्होंने अभी तीन साल पहले ही अपना 90वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया था. उनके निधन के साथ ही, लता दीदी के बाद मंगेशकर परिवार का एक और सितारा टूट गया है. सुरों का वह खूबसूरत चमन आज वीरान हो गया है.मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के बाद शनिवार को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. रविवार (12 अप्रैल) को दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया. वहीं उनके निधन की खबर को सुनकर हर कोई हैरान है. इसी क्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आशा भोसले के निधन पर भावुक होते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है. उन्होंने कहा कि मंगेशकर परिवार का एक और सितारा टूट गया.मुख्यमंत्री ने आगे लिखा-“आशाताई की आवाज संगीत की आत्मा थी, गायन के क्षेत्र में आशाताई एक शाश्वत वसंत थीं और मधुर भावनाओं का एक विशाल सागर थीं. ‘तोरा मन दर्पण कहलाए’ जैसे रूह को छू लेने वाले गीतों से लेकर ‘खल्लास’ जैसे गानों तक, उन्होंने अनगिनत भावों वाले गीत बड़ी सहजता से गाए. उन्होंने भक्ति गीत, भावपूर्ण धुनें, नाट्य संगीत, गजल, शास्त्रीय संगीत, रवींद्र संगीत, लोकगीत और पॉप जैसे विभिन्न शैलियों पर अपनी एक अनोखी छाप छोड़ी. मराठी, हिंदी, बंगाली के साथ-साथ 20 अन्य भारतीय भाषाओं और विदेशी भाषाओं में 12,000 से अधिक गीत गाने वाली आशाताई को ‘महाराष्ट्र भूषण’ की तर्ज पर ‘बांग्ला विभूषण’ जैसे पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *