Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मुख्यमंत्री आवास में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तराचंल प्रेस क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका "गुलदस्ता" का विमोचन  -
Breaking
Sat. Nov 21st, 2026

मुख्यमंत्री आवास में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तराचंल प्रेस क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “गुलदस्ता” का विमोचन 

देहरादून :उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तराचंल प्रेस क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “गुलदस्ता” का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के सदस्यों तथा सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारिता को चतुर्थ स्तंभ के रूप में गौरवशाली स्थान प्राप्त है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता वस्तुतः सत्ता और जनता के बीच एक सशक्त माध्यम की भूमिका निभाते हुए जनता की आवाज को सत्ता तक और सत्ता की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के अत्यंत महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व का सुचारु निर्वहन करती है। इसी से देश एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होता है तथा जन मानस में राष्ट्र निर्माण और जन कल्याण की भावना प्रबल होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अंग है और मीडिया की राज्य के विकास में अहम भूमिका है। राज्य सरकार द्वारा भी पत्रकारों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *