Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
भारत में महिला शिक्षा की ज्योति जलाकर महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करने वाली सावित्री बाई फुले महान समाज सेविका भी थीं: अखिलेश यादव  -
Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

भारत में महिला शिक्षा की ज्योति जलाकर महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करने वाली सावित्री बाई फुले महान समाज सेविका भी थीं: अखिलेश यादव 

लखनऊ(संवाददाता)समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ सहित आज प्रदेश के सभी जनपदों में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले जी की जयंती सादगी से मनाई गई।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

अखिलेश यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत में महिला शिक्षा की ज्योति जलाकर महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करने वाली सावित्री बाई फुले महान समाज सेविका भी थी। उन्होंने अपने साहस, संघर्ष और दूरदर्शिता से समाज में शिक्षा, समानता और महिला अधिकारों की अलख जगाई। उनका जीवन सामाजिक परिवर्तन एवं मानवीय गरिमा का प्रतीक है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने महिलाओं के अधिकारों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने रूढ़िवादियों से मोर्चा लेते हुए लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला जहां वे खुद पढ़ाती थी। उन्होंने विधवा पुनर्विवाह, बाल विवाह और सती प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *