Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने पर डिप्टी सीएम फडणवीस ने जताया आभार -
Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने पर डिप्टी सीएम फडणवीस ने जताया आभार

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी की ओर से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई जिसमें पार्टी के कई सीनियर नेताओं का नाम शामिल है उन्हें चुनावी मैदान में प्रत्याशी बनाया गया है इन्हीं में महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का नाम भी शामिल है.
भाजपा ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से टिकट दिया है. प्रत्याशियों की लिस्ट की घोषणा के बाद देवेंद्र फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया आई है. फडणवीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे छठी बार विधानसभा चुनाव में मौका दिया. भारतीय जनता पार्टी द्वारा एकबार फिर मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सम्माननीय नेताओं का अत्यंत आभारी हूं. महाराष्ट्र में भाजपा ने जिन लोगों को चुनावी मैदान में उतरने का मौका दिया है डिप्टी सीएम फडणवीस ने उनको भी बधाई देते हुए कहा कि मेरा प्रयास यह होगा कि मैं पार्टी नेतृत्व, मेरे दक्षिण-पश्चिम नागपुर निर्वाचन क्षेत्र के लोगों और महाराष्ट्र में मेरी मातृभूमि के लोगों द्वारा दिखाए गए भरोसे को सही ठहराऊं.” उन्होंने अन्य प्रत्याशियों को भी शुभकामनाएं दी हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *