Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
देश के हर कोने में समाज के लोगों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है:सोनिया गाँधी -
Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

देश के हर कोने में समाज के लोगों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है:सोनिया गाँधी

सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश में कहा, ”मेरे प्यारे भाइयों और बहनों..आज देश के हर कोने में युवा-बेरोजगारी, महिलाएं-अत्याचार, दलित, आदिवासी, पिछड़े और माइनॉरिटी भयंकर भेदभाव झेल रहे हैं. ऐसा माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP की नीयत की वजह से है. उनका ध्यान किसी भी कीमत पर सिर्फ सत्ता हासिल करने के पीछे है. उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया है. कांग्रेस पार्टी और मैंने हमेशा सभी की तरक्की और वंचितों को न्याय दिलाने के साथ ही देश को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया है.कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने पीएम मोदी और BJP पर जमकर हमला बोला. सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि देश के हर कोने में समाज के लोगों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है.सोनिया गांधी ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ”हमारा न्याय पत्र और हमारी गारंटियों का मकसद भी देश को एकजुट रखना और गरीबों, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और वंचित समुदायों को ताकत देना है. कांग्रेस और I.N.D.I.A गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है. सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और साथ मिलकर मजबूत और एकजुट भारत बनाएं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed