Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
आम आदमी पार्टी ने साफ कह दिया है कि वह गोवा में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी -
Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

आम आदमी पार्टी ने साफ कह दिया है कि वह गोवा में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी

दिल्ली :दिल्ली के पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेस पर राज्य की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि कांग्रेस, बीजेपी को थोक में अपने विधायकों की आपूर्ति करती है।आम आदमी पार्टी ने गोवा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने साफ कहा है कि वह गोवा में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी गोवा में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी।

केजरीवाल ने कहा, “किसी भी हालत में कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस ने गोवा के लोगों को सबसे ज्यादा धोखा दिया। 2017 से 2019 के बीच कांग्रेस के 13 विधायक भाजपा में शामिल हुए और 2022 में 10 और कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हो गए। क्या वे हमें आश्वासन दे सकते हैं कि जीतने के बाद कोई भी कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल नहीं होगा? कांग्रेस अपने विधायकों को थोक में भाजपा को सप्लाई करती है।”

केजरीवाल ने आज माएम विधानसभा में स्थानीय कार्यालय का उद्घाटन किया और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए BJP सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। केजरीवाल ने कहा, “बीजेपी और कांग्रेस एक ही सड़े-गले सिस्टम का हिस्सा हैं, इस सिस्टम को उखाड़ फेंकना है। आज पूरे गोवा पर 13-14 परिवार का ही कब्जा है। गोवा के रिसोर्सेज पर सिर्फ यहां के लोगों का अधिकार होना चाहिए।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed