सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि सीटों का बंटवारा जीतने की संभावना के आधार पर होगा। अखिलेश यादव ने साफ किया है कि सीटों के बंटवारे का आधार जीत की संभावना होगी और जहां जो दल या प्रत्याशी मजबूत होगा। उसे वहीं से मैदान में उतारा जाएगा। समाजवादी पार्टी इस बार जिताऊ प्रत्याशी तय करने के लिए डेटा विश्लेषकों की मदद भी ले रही है।उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सोमवार से सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू होगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव के नेतृत्व में चार सदस्यों की एक कमेटी गठित की है। इस कमेटी में रामगोपाल यादव, सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा हसन चौधरी शामिल हैं।
विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज_अखिलेश यादव ने कांग्रेस से सीट बंटवारे के लिए चार नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

