Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन -
Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन हो गया जिसमें उनकी बहन प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं और उन्होंने इस दौरान अपने भाई राहुल गांधी की जमकर तारीफ की और कहा कि यह यात्रा जनता की समस्याओं को समझने के लिए थी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 6हज़ार सात सौ किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज समाप्त हो गई. इस दौरान कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस जज्बे के साथ यह यात्रा की उसका मकसद जनता की समस्याओं को समझना था और यह यात्रा कामयाब हुई और इससे पहले भी 4000 किलोमीटर की पदयात्रा राहुल गांधी कर चुके हैं.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज समापन है – पर यह अंत नहीं ये न्याय की लड़ाई का आरंभ है! राहुल ने कहा कि यात्रा के दौरान मैंने हर वर्ग के साथ हो रहे भयंकर अन्याय और उत्पीड़न को बहुत करीब से जाना और समझा। मैं देशवासियों की उम्मीदों भरी आंखों में छिपे छोटे-छोटे सपनों को अपने साथ लेकर जा रहा हूं।

इस यात्रा से मेरा विश्वास और मज़बूत हुआ कि देश की पहली ज़रूरत न्याय है और हर वर्ग को समर्पित कांग्रेस के 5 न्याय ही संकटकाल से गुज़र रहे भारत की संजीवनी है।

आज चुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस के सभी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं अब चैन से तभी बैठना, जब अन्याय का पर्याय बन चुकी इस सरकार को उखाड़ कर फेंक देना।

उन्होंने कहा कि हम जनता के जीवन से जुड़े ज़मीनी मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेंगे। हमारा चुनावी अभियान भी युवाओं को रोज़गार, महिलाओं को अधिकार, किसानों को सही दाम, श्रमिकों को सम्मान और वंचितों को हिस्सेदारी की गारंटी को समर्पित होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *