Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहता है संघ परिवार : अखिलेश यादव -
Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहता है संघ परिवार : अखिलेश यादव

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों (संघ परिवार) की मंशा बाबा साहब के संविधान को बदलने की है। भाजपा जितना ताकतवर होगी, संविधान पर उतना बड़ा हमला करेगी। देश की एकता, अखंडता, भाईचारे, सामाजिक न्याय और खुशहाली के लिए बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलना होगा। वे  पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाकर गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों आदिवासियों और महिलाओं को अधिकार और सम्मान दिलाया। उनका संविधान पीडीए की ताकत और संजीवनी है। सपा बाबा साहब के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि सपा लोकतंत्र पर होने वाले हर हमले का मुकाबला करेगी। सपा देश की इकलौती पार्टी है, जिसके नाम में वही समाजवाद है, जो हमारे संविधान की प्रस्तावना में है। भाजपा सरकार का रवैया तानाशाही है। किसान अपनी मांगों को लेकर धरना और आमरण अनशन पर बैठे हैं, लेकिन इस सरकार को किसानों की पीड़ा नहीं दिख रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *