Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पति की जीभ काटने वाली आरोपी पत्नी को पुलिस ने भेजा जेल  -
Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

पति की जीभ काटने वाली आरोपी पत्नी को पुलिस ने भेजा जेल 

यह घटना गाजियाबाद से सामने आई थी. घर में अंडा करी बनाने के विवाद में दांतों से पति की जीभ काटकर अलग कर देने वाली आरोपी पत्नी ईशा को मोदीनगर पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। मंगलवार को ही गंभीर धाराओं में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

 

उधर, पति अब भी अस्पताल में भर्ती है। उनकी सर्जरी हुई है। ईशा को अपने किये का बिल्कुल पछतावा नहीं है। उसका कहना है कि पति रोकटोक ज्यादा करता है। इंस्टाग्राम पर रील तक बनाने से रोकता है। पुलिस ने ईशा को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

 

मोदीनगर की संजयपुरी कॉलोनी के विपिन कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी शादी छह महीने पहले ही मेरठ के मलियाना फाटक की ईशा से हुई थी। सोमवार रात को विपिन और ईशा के बीच घर में अंडा करी बनाने को लेकर विवाद हुआ।

 

ईशा अंडा करी बनाने को बोल रही थी, जबकि विपिन मना कर रहा था। उस समय परिजनों ने विवाद शांत करा दिया। जिसके बाद विपिन और ईशा कमरे में सोने चले गए। रात में फिर से दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी बीच ईशा ने दांतों से विपिन की जीभ काटकर अलग कर दी। विपिन को खून से लथपथ हालत में परिजन माेदीनगर के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया। जहां उनकी सर्जरी हुई है। अब भी स्थिति बोलने लायक नहीं है।

 

पुलिस ने मामले में विपिन की मां गीता की तहरीर पर केस दर्ज किया। गीता ने आरोप लगाया कि ईशा आए दिन विपिन पर बीडी व शराब लाने का दबाव बनाती थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *