Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
दिशा पाटनी अभिनेत्री के पिता से 25 लाख रुपये की ठगी -
Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

दिशा पाटनी अभिनेत्री के पिता से 25 लाख रुपये की ठगी

एक्ट्रेस के पिता से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता और सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जगदीश सिंह पाटनी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार सरकार में उच्च पद व आयोग में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनवाने के नाम पर अभिनेत्री के पिता से 25 लाख रुपये की ठगी की गई। इसके बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

बरेली के एसएचओ ने कहा कि आरोपियों के ठिकानों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बरेली सिविल लाइंस क्षेत्र के निवासी जगदीश सिंह पाटनी ने आरोप लगाया है कि शिवेंद्र प्रताप सिंह उनके परिचित थे। शिवेंद्र ने उनकी मुलाकात दिवाकर गर्ग और जूना अखाड़े के आचार्य जयप्रकाश से कराई। इन लोगों ने बड़े राजनीतिक संपर्कों का दावा करते हुए उन्हें सरकारी आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या अन्य प्रतिष्ठित पद दिलाने का वादा किया। शर्मा ने बताया कि विश्वास जीतने के बाद, आरोपियों ने पाटनी से कुल 25 लाख रुपये लिये जिसमें पांच लाख रुपये नकद और 20 लाख रुपये तीन अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए गए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed