Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
उद्धव ठाकरे बोले अगर मुसलमान हमारे साथ हैं तो....... -
Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

उद्धव ठाकरे बोले अगर मुसलमान हमारे साथ हैं तो…….

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भाजपा पर जमकर गरजे और उन्होंने कहा कि अगर मुसलमान हमारे साथ हैं तो इसमें क्या बुराई है.

 

उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर मुसलमान हमारे साथ हैं और हम उन्हें अपना हिंदुत्व समझाते हैं, तो हम (BJP के अनुसार) औरंगजेब फैन क्लब हैं और आप जो कर रहे हैं वह सत्ता जिहाद है। उन्होंने मुख्यमंत्री माझी लाडली बहिन योजना को लेकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा और उस पर रेवड़ियां देकर मतदाताओं को रिश्वत देने का आरोप लगाया।

 

महाराष्ट्र के पुणे में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह की ओर से ठाकरे पर औरंगजेब फैन क्लब का प्रमुख होने की टिप्पणी का उद्धव ने जवाब दिया। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने अमित शाह पर पानीपत की लड़ाई में मराठों को हराने वाले अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली के राजनीतिक वंशज होने का भी आरोप लगाया। उद्धव ठाकरे ने शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में विभाजन का हवाला देते हुए बीजेपी पर पार्टियों को तोड़ने का आरोप लगाया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *