सीएम रेखा ने कहा, “मैं दिल्ली पुलिस के जवानों को विशेष रूप से साधुवाद देती हूं। उन्होंने धैर्य नहीं खोया। पूरी जिम्मेदारी और सूझबूझ से हालात को संभाला और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।सीएम रेखा ने कहा, “हम सुनिश्चित करेंगे कि दिल्लीवासियों की सुरक्षा, सुविधा और सामान्य जनजीवन में किसी भी प्रकार का व्यवधान न आने पाए। कानून अपना काम पूरी दृढ़ता से करेगा।दिल्ली में शनिवार को हुए प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अपने एक्स हैंडल पर बयान जारी किया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली की सड़कों पर आज जो भी हुआ, वह दु्र्भाग्यपूर्ण है।रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली की सड़कों पर आज जो कुछ हुआ, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस + आप + लेफ्ट + CJP के लोगों ने विरोध के नाम पर खुलेआम तांडव किया। शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटी दिल्ली पुलिस और सभी सुरक्षा बलों को उकसाया गया और जानबूझकर टकराव की स्थिति पैदा करने प्रयास किया गया।”
रेखा ने कहा, “दिल्ली के मेरे भाई-बहनों, आपने इस कठिन समय में जिस धैर्य और समझदारी का परिचय दिया, उसके लिए हम आपके आभारी हैं। आंदोलनजीवियों ने दिल्ली के सौहार्दपूर्ण माहौल को ख़राब करने का पूरा प्रयास किया, लेकिन हमारी पुलिस और सुरक्षा बलों की कर्तव्यनिष्ठा के चलते सब ठीक रहा।

