मिथुन चक्रवर्ती लंबे समय से बंगाल की राजनीति में एक्टिव हैं। अब पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग में सलाहकार की जिम्मेदारी दी है। यह विभाग राज्य में सूचना, संस्कृति, कला और मनोरंजन से जुड़े मामलों को देखता है। इस विभाग की जिम्मेदारी फिलहाल शुभेंदु अधिकारी के पास है। मिथुन चक्रवर्ती की भूमिका सरकार को सलाह देने की होगी। हालांकि, उन्हें इस पद पर कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा दिया गया है।अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग का एडवाइजर नियुक्त किया गया है। इस पद का दर्जा कैबिनेट मंत्री के रैंक के बराबर है। इसे लेकर नबान्ना ने पहले ही एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नबान्ना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग का एडवाइजर नियुक्त किया गया

