Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
महाराष्ट्र के नागपुर में देर रात भड़की हिंसा -
Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

महाराष्ट्र के नागपुर में देर रात भड़की हिंसा

मुंबई :महल इलाके में पथराव और आगजनी की घटना के बाद मौके पर पहुंचे नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रविंदर सिंघल ने बताया लाेगों का एक समूह मिलने के लिए कार्यालय पर आया था। उन्होंने एक तस्वीर को जलाए जाने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने उनके द्वारा बताए गए नामों के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सिंघल ने बताया इसी घटना को लेकर लोग जमा हुए थे। रात 8-8.30 बजे के आसपास पथवराव और दो वाहनों में आग लगाई गई। सिंघल ने कहा कि पुलिस तलाशी अभियान चला रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है। सभी को कहा गया है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और कानून को अपने हाथ में न लें। अफवाहों पर विश्वास न करें। इस क्षेत्र को छोड़कर, पूरा शहर शांतिपूर्ण है।महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहे विवाद के बीच 450 किलोमीटर दूर नागपुर में सोमवार की रात को हिंसा भड़क गई। पुलिस को पथराव और आगजनी के बाद बिगड़ी कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करने के साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। नागपुर की हिंसा पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस आयुक्त को कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए है। नागपुर में हिंसा से प्रभावित इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है। दो गुटों के बीच विवाद और पथराव में कई पुलिसकर्मियों भी चोट आई है। पुलिस के अनुसार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि पथराव करने वाले को पकड़ा जा सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *