Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
ममता दीदी, जितना जोर लगाना है, लगा दो, हम एक एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर बंगाल से बाहर निकालेंगे:अमित शाह -
Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

ममता दीदी, जितना जोर लगाना है, लगा दो, हम एक एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर बंगाल से बाहर निकालेंगे:अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने भाषण में बार-बार घुसपैठ का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि घुसपैठिये न सिर्फ रोजगार छीन रहे हैं बल्कि राज्य में गुंडागर्दी भी फैला रहे हैं। शाह ने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर इस समस्या को खत्म नहीं करना चाहती। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने पर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।पश्चिम बंगाल के देबरा में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करते समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में भी जोश भरा। उन्होंने कहा, ‘हम सब बंगाल में चुनाव के लिए इकट्ठा हुए हैं। आप लोगों को 23 अप्रैल को मतदान करना है और आप लोगों को कमल के निशान का बटन दबाना है।’ पश्चिम मेदिनीपुर में आयोजित इस जनसभा में अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल को भी घेरा। शाह ने कहा, ’15 साल तक मां, माटी और मानुष का नारा लेकर ममता बनर्जी ने यहां राज किया।शाह ने सीएम ममता को आड़े हाथ लिया और कहा, ‘उन्होंने हमारे युवाओं को बेरोजगार किया, लाठियां भांजी, बहनों पर अत्याचार किया, किसानों को परेशान किया और अब वो अपनी कटमनी और सिंडिकेट से पूरे बंगाल को परेशान कर रही हैं। अब आपको इस कटमनी और सिंडिकेट से मुक्ति पानी है, घुसपैठिया मुक्त बंगाल बनाना है। भाजपा चाहती है कि बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त कर दें, लेकिन ममता बनर्जी इन्हें संभालकर रखना चाहती हैं। ममता दीदी, जितना जोर लगाना है, लगा दो, हम एक एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर बंगाल से बाहर निकालेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *