Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे -
Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन देहरादून से करेंगे. जबकि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली में उद्घाटन में शामिल होंगी. पूर्वी दिल्ली के महावीर पार्क में इस उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर पूर्वी दिल्ली के सांसद केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने महावीर पार्क में तैयारियों का जायजा भी लिया.दिल्ली के लोगों को एक बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है. इस खुशखबरी के मिलने के बाद उनका दिल्ली से सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून का सफर आसान हो जाएगा. दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं. इसके बाद इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. 210 किलोमीटर लंबा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद न सिर्फ दिल्ली से सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून की दूरी घटेगी बल्कि लोगों के समय की भी बचत होगी.फिलहाल लोगों को देहरादून जाने के लिए मेरठ से हरिद्वार होते हुए जाना पड़ता है, जिससे देहरादून की दूरी ढाई सौ किलोमीटर से भी ज्यादा पड़ती है. इसके शुरू होने के बाद 40 किलोमीटर से ज्यादा दूरी कम हो जाएगी. साथ ही समय और ईंधन की बचत होने से पर्यावरण को भी लाभ होगा.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *