Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
दिखावे में यकीन नहीं करती हैं अनसुआ चौधरी -
Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

दिखावे में यकीन नहीं करती हैं अनसुआ चौधरी

मुंबई :अनसुआ चौधरी, जो दिल दोस्ती डांस (चैनल वी), सावधान इंडिया, फियर फाइल्स, और सीआईडी जैसे शोज़ के साथ-साथ आमिर खान अभिनीत लाल सिंह चड्ढा का हिस्सा रही हैं, और फिलहाल वेब सीरीज वैक गर्ल्स में नजर आ रही हैं, कहती हैं कि उन्हें पॉडकास्ट सुनना बहुत पसंद है क्योंकि यह आपको एक सफर पर ले जाता है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखावे में यकीन न रखने की बात भी कही।“पॉडकास्ट इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ऑडियंस के तौर पर लोग कलाकारों से गहराई से जुड़ना चाहते हैं, चाहे उनसे सीधे बात करना हो या फिर पॉडकास्ट के जरिए उनके बारे में जानना हो। इससे दर्शक कलाकारों की निजी जिंदगी की झलक पा सकते हैं। मेरा मानना है कि जब तक कलाकार सहज महसूस करें, तब तक यह शेयर करना ठीक है,” उन्होंने कहा।

 

अनसुआ ने आगे कहा, “मैं खुद सोशल मीडिया पर जितना संभव हो, उतना असली बनने की कोशिश कर रही हूं। यह आपको ऑडियंस से बेहतर जुड़ने में मदद करता है।”हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर जो दिखता है, उससे कहीं ज्यादा चीजें होती हैं। उन्होंने बताया, “जो चीजें वे साझा करने में सहज होते हैं, वही हमें दिखती हैं। लेकिन मैं यह जरूर कहूंगी कि कभी-कभी इन सेलिब्रिटीज को उनकी निजता का अधिकार नहीं मिलता, चाहे वह बाहर खाने जाना हो, छुट्टियां मनाने जाना हो, या अपने घर से बाहर कदम रखना हो।”अनसुआ इस बात के पक्ष में हैं कि रिश्तों, सगाई, शादी, ब्रेकअप, तलाक, या यहां तक कि गर्भावस्था के बारे में घोषणाएं की जाएं। उन्होंने कहा, “वे भी आम इंसानों की तरह ही हैं। अगर वे साझा करना चाहते हैं, तो यह बहुत अच्छी बात है। अगर नहीं करना चाहते, तो वह भी ठीक है। यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है कि वे क्या साझा करना चाहते हैं और क्या नहीं।”लेकिन क्या निजी जीवन की कहानियों का वायरल होना सही है? इस पर उन्होंने कहा, “मैं तो चाहूंगी कि सिर्फ मेरा प्रोफेशनल काम वायरल हो! क्यों नहीं! अगर इस तरह से मेरा काम किसी बेहतरीन निर्देशक या प्रोड्यूसर तक पहुंचता है, जिनके साथ मैं काम करना चाहती हूं, तो यह कितना शानदार होगा! निजी चीजें वायरल हों, यह मुझे इतना पसंद नहीं।” उन्होंने  कहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed