Breaking
Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

सुमन कल्याणपुर का निधन रविवार, 31 की रात उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण उनके आवास पर हो गया था. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है.दिग्गज गायिका और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता सुमन कल्याणपुर को सोमवार (1 जून) को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. गायिका को भावभीनी विदाई दी गई, जिसमें उनके परिवार, दोस्तों और फैंस ने इकट्ठा होकर उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की.सोमवार, 1 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट करते हुए गायिका के निधन पर शोक जताया. उन्होंने लिखा, ‘भारतीय संगीत को समृद्ध करने वाली सुमन कल्याणपुर जी का निधन भारतीय कला जगत की अपूरणीय क्षति है. उन्होंने हिन्दी और मराठी के साथ अन्य अनेक भारतीय भाषाओं में अपने मधुर गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध किया. शास्त्रीय धुनों से लेकर लोकप्रिय गीतों तक उनके योगदान का क्षेत्र अत्यंत विस्तृत और प्रभावशाली है. उन्हें पद्म भूषण सहित अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. उनके परिवारजन और असंख्य प्रशंसकों के लिए मैं हार्दिक शोक संवेदना व्यक्त करती हूं.’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए गायिका के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने पोस्ट में लिखा है, ‘लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं. उनकी सुमधुर आवाज और भावपूर्ण गायकी ने हमारी सांस्कृतिक दुनिया को समृद्ध किया. अपने गीतों के माध्यम से उन्होंने संगीत प्रेमियों और भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया. उनके परिवार और फैंस के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति.’वहीं, अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा है, ‘महान गायिका सुमन कल्याणपुर जी के निधन से भारतीय संगीत जगत ने एक सुरीली आवाज खो दी है. संगीत को समर्पित जीवन जीने वाली कल्याणपुर जी को विभिन्न भारतीय भाषाओं के गीतों को अमर बनाने के लिए याद किया जाएगा. मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार और लाखों प्रशंसकों के साथ हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *