Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
अपनी सुरीली आवाज के लिए मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

अपनी सुरीली आवाज के लिए मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया

सुमन कल्याणपुर का बचपन में सुमन हेम्मादी नाम था। उन्होंने हिंदी, बंगाली, मराठी, असमिया, गुजराती, कन्नड़, अंगिका, भोजपुरी, राजस्थानी, उड़िया और पंजाबी सहित कई भाषाओं में फिल्मों के लिए गाने रिकॉर्ड किए हैं। अपने पिछले कई इंटरव्यू में दिवंगत गायिका ने इस बात पर जोर दिया था कि कैसे संगीत के प्रति मजबूत झुकाव होने के बावजूद, उनके परिवार ने पहले सब के सामने स्टेज पर गाने की मंजूरी नहीं दी थी। हालांकि, उन्होंने 1952 में ऑल इंडिया रेडियो के लिए गाना गया। फिर उन्होंने एक मराठी फिल्म ‘शुक्र ची चांदनी’ के लिए गाना गाया। यह 1953 में रिलीज हुई थी। उन्होंने हिंदी सिनेमा में गाना 1954 की फिल्म ‘मंगू’ से शुरू किया था।मशहूर प्लेबैक सिंगर सुमन कल्याणपुर का 31 मई, 2026 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। भारतीय संगीत जगत उनके निधन पर शोक मना रहा है। उनके जाने के साथ ही सदाबहार धुनों के एक बेहतरीन युग का भी अंत हो गया है। उनकी आवाज लता मंगेशकर से इतनी मिलती-जुलती थी कि कई बार लोग दोनों की आवाज में फर्क नहीं कर पाते थे। वह पद्म भूषण से सम्मानित हैं। सोशल मीडिया पर यह दुखद खबर नेता शरद पवार ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *