Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पीड़ित पति ने पत्नी पर आरोप लगाया -उसे मैंने जमीन बेचकर पढ़ाया लिखाया और जैसे ही वो टीचर बनी उसने मुझे धोखा दिया -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

पीड़ित पति ने पत्नी पर आरोप लगाया -उसे मैंने जमीन बेचकर पढ़ाया लिखाया और जैसे ही वो टीचर बनी उसने मुझे धोखा दिया

46 वर्षीय अमन कुमार ने अपनी  BPSC शिक्षिका पत्नी गुंजन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमन का दावा है कि पत्नी को पढ़ाने और नौकरी दिलाने के लिए उन्होंने अपनी पैतृक जमीन तक बेच दी, लेकिन नौकरी मिलने के बाद पत्नी ने उन्हें और उनके 10 वर्षीय बेटे को छोड़ दिया। दोनों की शादी वर्ष 2013 में में हुई थी। दोनों का 10 साल का एक बेटा भी है। शादी के समय गुंजन इंटरमीडिएट पास थी और आगे पढ़ाई कर शिक्षिका बनना चाहती थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद पति ने पत्नी की पढ़ाई नहीं रुकने दी। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले पति का आरोप है कि पत्नी को पढ़ाने के लिए उसने अपनी जमीन तक बेच दी।बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र से पति-पत्नी और वो का कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

पत्नी बनी टीचर, फिर प्रेमी से बढ़ी नजदीकी

इसके बाद गुंजन ने ग्रेजुएशन, बीएड और बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी की। बीपीएससी TRE-02 परीक्षा में गुंजन  का चयन  मिडिल स्कूल की शिक्षिका के रूप में हुआ। उसकी पोस्टिंग वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड स्थित यूएमएस मोहनपुर धर्मपुर विद्यालय में हुई। प्रशिक्षण के दौरान गुंजन की नजदीकियां उसके कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश जायसवाल से बढ़ गईं, जिसे उसके साथ शिक्षक की नौकरी मिली थी। अमन का कहना है कि दोनों पहले से एक-दूसरे के संपर्क में थे और प्रशिक्षण के दौरान चोरी-छिपे मिलते थे। उन्होंने दावा किया कि सुपौल में रहने के दौरान बेटे ने उन्हें जानकारी दी थी कि “प्रेम प्रकाश अंकल” घर आते थे और कई दिनों तक रुकते थे।

पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ रह रही थी पत्नी

अमन ने कहा कि जब उन्होंने इस संबंध का विरोध किया तो पत्नी ने उनके साथ रहने से इनकार कर दिया। उसने धोखा दिया और प्रेम प्रकाश के साथ दार्जिलिंग गई थी। अमन ने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से उनकी पत्नी उनसे अलग रह रही है और उन पर झूठे आरोप लगाकर केस भी दर्ज कराया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *