Breaking
Tue. Jul 28th, 2026
Spread the love

दिल्ली में SIR की प्रक्रिया 30 जून से बूथ स्तर के अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर जाकर पारदर्शी तरीके से शुरू की जाएगी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अशोक कुमार ने बुधवार को यह जानकारी दी। अशोक कुमार ने कहा कि 20 से 29 जून तक बीएलओ का प्रशिक्षण, गणना प्रपत्रों और अन्य दस्तावेजों की छपाई जैसी आंतरिक तैयारियां की जाएंगी। इस विशाल अभियान में 13,000 बीएलओ सहित लगभग 25,000 कर्मी शामिल होंगे। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया कब से शुरू होगी? इसकी जानकारी सामने आ गई है।कुमार ने बताया कि गणना प्रपत्रों के साथ कोई दस्तावेज संलग्न करने की आवश्यकता नहीं होगी। अधिकारी ने इस बात पर जोर देते हुए बताया कि एसआईआर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता न बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि केवल ASDDF श्रेणी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लिकेट या विदेशी) के अंतर्गत आने वाले लोगों को ही मतदाता सूची से हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया के हर चरण में जांच की व्यवस्था रहेगी। राजनीतिक दलों को बूथ स्तर के अभिकर्ताओं (BLA) के माध्यम से इसमें शामिल किया जाएगा। सभी जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट के जरिये साझा की जाएगी। कुमार ने बताया कि जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी और मतदाताओं को गणना प्रपत्र जमा करने में सहायता के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *